फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा/राजा का ताजपुर में नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर कडुला नदी के पुल के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था, यदि पहना होता तो शायद जान बच जाती। वहीं मंगलवार रात नूरपुर मार्ग पर गांव अगरी के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

जिला मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी मोहम्मद आरिफ 30 वर्ष अपने साथी मोहम्मद अनीस 32 वर्ष व मोहम्मद नईम के साथ क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तीनों युवक बाइक से नूरपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


 ग्राम मंगलखेड़ा के पास कडुला नदी के पुल मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठक युवक मो. अनीस व मो. नईम मामूली रूप से घायल हो गए। तीनों को स्योहारा सीएचसी ले जाया गया। 

उधर, हल्दौर के मुहल्ला खेड़ा निवासी प्रेमगोपाल निवासी प्रेमगोपाल का पुत्र विकल्प त्रिवेदी 26 वर्ष मंगलवार को किसी काम से बिजनौर आया था। देर रात विकल्प बाइक से घर लौट रहा था। गांव अगरी के पास उसकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में विकल्प की मौके ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।


 सूचना मिलने पर मृतक के भाई विश्वास 28 वर्ष व विभोर 24 वर्ष कार द्वारा घटनास्थल की ओर जा रहे थे। बालकिशनपुर चौराहे से आगे गहलौत कॉलेज के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। दोनों भाई मामूली रूप से चोटिल हो गए। इसके बाद दूसरे वाहन से दोनों भाई घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, नूरपुर में  मुरादाबाद मार्ग पर गांव हंसुपुरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नगीना थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी शरीफ अहमद बुधवार की दोपहर बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर गाव हंसुपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से निकले मोबाइल व कागजातों के आधार पर शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। वह हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी।


वहीं बस और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। मोहल्ला खुराड़ा निवासी इरफ़ान ने बताया वह अपने भाई रियाज के साथ अफजलगढ़ जा रहा था। जब सिंघाई की पुलिया पर पहुंचा तो पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बस को पकड़ने के प्रयास शुरू किए। बाइक सवार दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत
नांगलसोती में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से नांगल थाने के कांस्टेबल की मौत हो गई। एक माह पूर्व ही कांस्टेबल की नांगल थाने में तैनाती हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। नांगल थाने में तैनात कांस्टेबल रामनिवास (50) मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से गांव कामराजपुर जा रहा था। मंडावली-नांगल मार्ग पर गांव जालपुर के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कांस्टेबल रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवकुमार गौड़ ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

गौरतलब है कि कस्बा ऊन (शामली) निवासी रामनिवास का परिवार फिलहाल हरिद्वार में अपना मकान बनाकर रह रहा है। जनवरी में ही रामनिवास की नांगल थाने में तैनाती हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन लाया गया। वहां एसपी सुभाष सिंह बघेल ने अन्य अधिकारियों सहित मृतक को सलामी दी। एसपी ने कहा कि सिपाही रामनिवास हादसे के समय भी अपने ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सलामी देने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें