फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाईस्कूल की परीक्षा लेकर लौट रहे तीन छात्रों समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा लेकर एक बाइक से लौट रहे तीन छात्र कार की टक्कर से घायल हो गए। दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है। चारों का नगीना के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय डडूंबर निवासी आमिर (18), शाहरुख (18) व रिहान (16) एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर कोपा में स्थित किसान इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा देने के बाद तीनों बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। नगीना- कोतवाली मार्ग पर एक सर्विस सेंटर के पास सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में तीनों छात्र व कार चालक ग्राम राजा का ताजपुर निवासी राजेश यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां सभी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें