फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा लगाने के विवाद में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ (बिजनौर)। पुलिस ने ठाठ जट में ग्राम समाज की भूमि में अवैध रूप से डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के प्रयास में प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस मूर्ति को अपने साथ थाने ले गई। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात की गई है।
विज्ञापन

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव ठाठ जट में 1983 में अनुसूचित जाति के 25 व्यक्तियों को ग्राम समाज की साढ़े चार बीघा जमीन के पट्टे किए गए थे। पट्टा धारकों में हरि सिंह, वेद प्रकाश, गजराज, गोविंद, महावीर, विजय कुमार, लमलेश, नरेश, विजयपाल एवं शिशुपाल आदि उक्त भूमि में धर्मशाला बनाने तथा डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के पक्ष में थे, जबकि वीर सिंह, ओमप्रकाश एवं किलो कुमार आदि इसका विरोध कर रहे थे। इसी दौरान धर्मशाला निर्माण शुरू कर दिया गया। शनिवार को वहां चयनित स्थल पर डा. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। कई पट्टा धारक अपनी भूमि धर्मशाला और मूर्ति स्थापना के लिए देने को तैयार नहीं थे। वे भूमि अपने कब्जे में रखना चाहते थे। प्रकरण को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी भी हुई। शाम को डा. आंबेडकर की प्रतिमा को गिरा दिया गया। आरोप है कि पट्टे की भूमि पर धर्मशाला और आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करने वालों ने ही मूर्ति गिराई है। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
रविवार को स्योहारा के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौढ़ ने बताया कि ठाठ जट में कुछ लोग ग्राम समाज/राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध रूप से मूर्ति लगाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस आंबेडकर की मूर्ति को अपने साथ थाने ले आई। शांति भंग में प्रधान हेमंत कुमार, महावीर सिंह, विश्वंबर सिंह तथा तरूण कुमार को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान किया गया है। दूसरी ओर थाना नहटौर के उप निरीक्षक श्याम पाल सिंह के नेतृत्व में गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें