बिजनौर में पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी और पुलिस बल के साथ साथ होमगार्ड भी चुनाव में ड्यूटी करेंगे। दूसरे जिलों से साढ़े चार हजार होमगार्ड ड्यूटी के लिए बिजनौर पहुंचेंगे। इसके लिए मंडल कमांडेंट ने व्यवस्थाओं को बनाने के लिए जनपद का दौरा किया।
शनिवार को मंडल कमांडेंट पीयूष कांत ने बिजनौर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कंपनी कमांडर, सहायक कंपनी कमांडर और प्लाटून कमांडरों के साथ मीटिंग ली। निर्देश दिए कि सभी को सतर्क रहना है।
उन्होंने बताया कि दस जिलों से 4597 होमगार्ड की ड्यूटी बिजनौर के चुुनाव में लगी है। मतदान से ठीक पहले वह जिले में पहुंच जाएंगे। उनके रहन-सहन की व्यवस्था को परखा। उनमें पूर्वांचल के पीलीभीत, कानपुर, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ, बस्ती, हापुड़ और मिर्जापुर जिले के होमगार्ड आएंगे। बता दें कि अबकी बार विधानसभा चुनाव कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी तैनात होगी। वहीं पीएसी और पुलिस बल भी काफी संख्या में रहेगा।