फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना रेलवे स्टेशन का हुआ शिलान्यास

Mon, 07 Aug 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना रेलवे स्टेशन पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करती ब्लॉक प्रमुख तृप्त
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो..
नगीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नगीना सहित चयनित देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। नगीना में शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

नगीना रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की सुबह आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में एमएम इंटर कॉलेज, गोयल पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को रेलवे की ओर से कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंची ब्लाॅक प्रमुख कोतवाली तृप्ति राजपूत व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद चौहान, पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, चेयरपर्सन के पुत्र शेख शाहनवाज खलील, पूर्व विधायक सतीश गौतम, लवकुश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई, पंडित सचिन शर्मा, प्रहलाद कुशवाह, समाजसेवी रोशन लाल, काष्ठकला उद्यमी जुल्फिकार आलम, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, सभासद गोपाल शर्मा, मकसूद उस्मानी, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, नगर अध्यक्ष मोहित गोयल, व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, काज़ी अरशद मसूद, प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर, डॉ आलमगीर काजमी, इंजीनियर अमित गुप्ता, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी चेतन तनेजा, स्टेशन अधीक्षक हरीश चंद, जीशान अली, मोहम्मद इरफान अंसारी आदि का विशेष योगदान रहा। पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम ने रेलवे से संबंधित नगीना की कई समस्याओं का मांग पत्र नोडल अधिकारी चेतन तनेजा को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें