- हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनमानस ने सुना संबोधन
- कार्यक्रम में रेलवे की ओर से 18 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बिजनौर स्टेशन का रविवार को शिलान्यास किया। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिले के तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, महिलाओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। रेल विभाग की ओर से जिले में इंडियान रेलवे पर पेंटिंग, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में छह स्कूलों से 18 विद्यार्थी विजेता रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बिजनौर नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने सम्मानित किया।
विवेक काॅलेज से चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कर्णवाला ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय, कशिश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर उद्दा के साहिबा ने प्रथम, अक्शा ने द्वितीय, रिहान ने तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन की वर्णिका ने प्रथम, आस्था माहेश्वरी ने द्वितीय, वशु पंवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर की कनक ने प्रथम, नेंशी ने द्वितीय, चिराग पुंडीर ने तृतीय स्थान पाया। जबकि वीएसडी पब्लिक स्कूल में इंडियन रेलेव पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पूर्वी शर्मा ने प्रथम, श्रेया शर्मा ने द्वितीय, निशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता विवेक कर्णवाल, डॉ. बीरवल आदि मौजूद रहे।
अधिक लोगों को एक साथ जोड़ने के लिए हुआ कार्यक्रम : राॅकी तोहार
वरिष्ठ मंडल अभियंता रॉकी तोहार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन महोत्सव इसलिए आयोजित हुआ। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुन सके। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए तीन नेटवर्किंग के फाइबर केवल दिल्ली से सीधे बिजनौर लाए गए थे। इसके अलावा दो तरह से ऑनलाइन संबोधन सुनने की व्यवस्था कर खी थी। रेलवे विभाग के सभी लोगों ने अच्छा प्रयास किया। कार्यक्रम में रेलवे विभाग की ओर से स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर शर्मा, अपूर्व सक्सेना, गौरव पांडेय, आरपीएफ एसआई दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार, एएसटीई मनीष खंडूरी, वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।