फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्घांजलि की अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौ. चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
सपा कार्यालय पर चौधरी साहब की पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने कहा कि चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को आगे ले जाना है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी हैं और किसानों पर अत्याचार कर रही हैं। चौधरी साहब ने कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर जाता है लेकिन दोनों सरकार किसानों को ही बर्बाद करने पर तुली हैं। इस दौरान सरदार मनदीप सिंह, महमूद कस्सार, शुजात हुसैन, हनी फैसल, जीशान आलम, मोहम्मद आकिल, अशोक आर्या, दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शुएब भूरा, जिला प्रवक्ता अहमद खिजर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वाहेड़ी में यज्ञ कराकर दी श्रद्धांजलि
गांव स्वाहेड़ी में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा जगराम सिंह ने चौधरी साहब को किसानों का मसीहा बताया। यशवीर सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने ही जमींदारी प्रथा खत्म की थी। इस दौरान महिपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, बलवीर सिंह, पिंकू, उदयवीर सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें