फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी, दिया मदद का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी, दिया मदद का आश्वासन
विज्ञापन

नहटौर। कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य नसीब पठान के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने नहटौर उपद्रव के मृतकों व घायलों के परिजनों से मिला। पठान ने पीड़ितों को पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गत 20 दिसंबर 2019 को नहटौर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर उपद्रव हो गया था। जिसमें सुलेमान और अनस की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि कफील, ओमराज घायल हो गए थे। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सबसे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नहटौर पहुंची थी। उसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जाना लगा रहा। गुरुवार को पूर्व एमएलसी नसीब पठान, पूर्व विधायक रुचि वीरा मृतकों व घायलों के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके हर दुख में साथ खड़ी है। नागरिकता संशोधन कानून गैर संवैधानिक है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है । भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लोगों के साथ छल कर रही है। महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है और यह लोग उससे बचने के लिए लोगों को उलझाने का काम कर रहे हैं। नैतिकता के आधार पर दोनों सरकारों को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर सतीश गौतम, हुमायूँ बेग, डूंगर सिंह, मनोज भारद्वाज, अवनीश ठाकुर, चितवन शर्मा, अफजल कुरैशी, मुनिदेव शर्मा आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें