पूर्व विधायक ने गुलाब का फूल भेंट कर खेली होली
बिजनौर, चांदपुर। पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल के कराल रोड स्थित मकान पर होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारा फर्ज है कि समाज में कोई भी दरार न पड़ने दें।
बुधवार शाम पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित समारोह में पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि हमारा क्षेत्र आपसी भाईचारे की मिसाल वाला है। हमारे लिए सभी एक समान हैं। समाज में कहीं कोई शिकायत है तो उसे बैठकर आपस में पूछकर सुलह करने में कोई हर्ज नहीं हैं। समाज में कोई भी दरार न बनने दें। इस मौके पर मुस्लिम भाईयों ने हिंदू भाईयों को गुलाब का फूल भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी। एक दूसरे पर फूल की पत्तियों को उड़कर होली खेली। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।