पूर्व एसीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
बिजनौर। नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा निवासी बाइक सवार पूर्व एसीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह को रविवार सुबह डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉ. महेंद्र सिंह धर्मनगरी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनाती थे। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले जन आरोग्य में शामिल होने से जा रहे थे। जैसे ही वह धर्मनगरी के रास्ते पर अंडरपास से निकले तो उसी समय सर्विस रोड पर मेरठ की तरफ से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में ही डॉ. महेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्वास्थ्य महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। शहर कोतवाल अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि चिकित्सक ने हेलमेट लगा रखा था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अभी परिजनों की तरफ कोई तहरीर नहीं मिली है। न