फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशालकाय अजगर व रैट स्नेक का रेस्क्यू किया

विज्ञापन
कालागढ़ में विशालकाय अजगर को वन मे छोड़ती ले जाती वन विभाग की टीम। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
वन विभाग ने अजगर और रैटल स्नेक को जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ मेें अजगर व रैटल स्नेक का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को नेशनल कार्बेट पार्क के वनों में छोड़ दिया।
नई कालोनी के देवालय मंदिर के निकट एक अजगर ने बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाना चाहा। घटनास्थल पर भीड़ जमा होने लगी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम सर्प मित्र दीपक के साथ मौके पर पहुंची। विशालकाय सर्प को किसी तरह से टीम ने अपने कब्जे में लिया। करीब 50 किलो के तीन मीटर लंबे अजगर को वाहन से कार्बेट नेशनल पार्क के वनों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं वाल्मीकि बस्ती के निकट करीब तीन मीटर लंबे रैटल स्नेक को टीम ने रेस्क्यू किया। उसे भी वनों में छोड़ा गया। कालागढ़ के उपखंड अधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि कालागढ़ में वन विभाग के पास एंटी वैनम किट मौजूद है। मौसम गर्म है ऐसे में यहां सर्प निकल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें