शिक्षा की अलख जगा रही है छात्रा सिमरन
धामपुर। शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग दुनिया को बदलने के लिए किया जा सकता हैं। इसी विचारधारा के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका सिमरन कपूर जरूरतमंद बच्चों को पिछले दो वर्षों से नि:शुल्क ट्यूशन क्लास देकर शिक्षा की अलख जगा रही हैं। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा सिमरन का कहना है कि हमारे शिक्षकों ने हमें इस लायक बनाया है कि हम दूसरों की मदद कर सकें। हर बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने का एक मौका अवश्य मिलना चाहिए। जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा होकर दूसरों की मदद के लिए आगे आ सके। सिमरन कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को शिक्षा दे रही है।