फोटो कैप्शन 1- कालागढ़ में राजकीय आवासों के ध्वस्तीकरण के दौरान व्यवस्था बनाने को गश्त करता फा
बिजनौर, कालागढ़। बांध परियोजना के आवासीय परिसर में 72 राजकीय आवासों के ध्वस्तीकरण करने के लिए पुलिस बल पहुंचना शुरू हो गया है। उत्तराखंड प्रशासन बांध परियोजना के आवासीय परिसर की भूमि को वन विभाग को सौंपने की कार्रवाई करेगा। कालागढ़ में वन विभाग को 2018 में ध्वस्तीकरण के दौरान नई कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी में भूमि वन विभाग को सौंपी गई थी। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग कालागढ़ से पलायन कर गए थे। उस दौरान पलायन कर गए लोगों के मकान वर्तमान निरीक्षण में रिक्त पाए गए।
सी श्रेणी के लगभग 72 आवास मंगलवार को प्रशासन ध्वस्त कर उनकी भूमि वन विभाग को सौंप देगा। जिसके लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं पुलिस बल कालागढ़ पहुंच चुका है। देर रात्रि तक पीएसी एवं जिले का अतिरिक्त पुलिस बल भी कालागढ़ पहुंच जाएगा।