फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ प्रतिष्ठानों से भरे खाद्य और पेय पदार्थों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ प्रतिष्ठानों से खाद्य और पेय पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आठ प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय अन्वेषण प्रयोगशाला को भेज दिए।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर मिठाई आदि की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के विरुद्घ छापा अभियान प्रारंभ कर दिया है। जिला अभिहित अधिकारी पंकज कुमार के मुताबिक नूरपुर रोड हल्दौर स्थित वीआरएस फूड्स होटल से दूध, कनक कुमार के यहां से, मधुसूदन चिलिंग सेंटर हल्दौर चौराहा से मिश्रित दूध, गांव खतापुर स्थित मदर डेयरी से गाय का दूध और मिश्रित दूध, शिवाला कलां के मुकेश मिष्ठान भंडार से मिलकर शेक और यहीं के कृष्ण मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, विजय किराना स्टोर से नमक के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय अन्वेषण प्रयोगशाला को भेज दिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, हितेंद्रपाल सिंह, यज्ञदत्त आर्य, तेजबहादुर सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें