फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खुरपका-मुंहपका से एक दर्जन पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। ब्लॉक क्षेत्र के खैराबाद, गांवड़ी, अम्हेड़ा, पैजनिया, मलपुरा आदि कई गांवों के पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग पैर पसार रहा है। अकेले ग्राम खैराबाद और अम्हेड़ा में ही इस रोग से पिछले एक माह में करीब एक दर्जन छोटे-बड़े पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों त्रिलोक चंद्र, धर्मेंद्र, महेश, गौतम, अमन त्यागी, सुशील पाल, सत्यप्रकाश, शमशाद, राम सिंह आदि ने बताया की इस रोग के कारण उनके पशुओं के खुरों से खून आने लगा है तथा मुंह मे छाले हो गए हैं। इसके चलते पशु चारा भी ठीक से नहीं खा पा रहे हैं। इस अवस्था में कुछ दिनों में पशु की मौत हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्षों में सरकार की तरफ से पशुओं का टीकाकरण किया जाता था लेकिन एक साल से कोई टीम गांवों में पशुओं के टीकाकरण के लिए नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने पशुओं के बचाव के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी से प्रभावित गांवों में टीकाकरण कराने की मांग की है।
पशु चिकित्सा अधिकारी नूरपुर विनय कुमार ने बताया कि यह संक्रामक बीमारी है। क्षेत्र में कुछ पशुओं में इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभावित गांवों में शीघ्र टीम भेजकर जांच और टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें