फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री कीजमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सामग्री की जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

नगीना। जनता कर्फ्यू के बाद फिर बाजार बंद होने की आशंका के चलते लोगों ने सोमवार को जरूरी खाद्य सामानों एवं सब्जी की जमकर खरीदारी की। सब्जी मंडी पर आलू की खासी बिक्री ने 400 रुपये कट्टे तक का उछाल ला दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जब 19 मार्च की रात्रि देश को संबोधन में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया गया था तब अगले दिन 20 व 21 मार्च को लोगों ने बाजार में पहुंचकर खाद्य सामानों व सब्जी की जमकर खरीदारी की थी। कोतवाली मार्ग स्थित सब्जी मंडी पर लोगों द्वारा आलू प्याज की जमकर खरीदारी की गई थी, लोग पूरे पूरे कट्टे आलू के ले जाते हुए देखे गए। परिणाम यह हुआ की एक दिन में ही आलू की अधिक बिक्री के कारण 800 रुपये तक बिकने वाला कट्टा एक हजार रुपये तक बिक गया। रविवार को बंद के बाद जब लोगों ने सोमवार को आलू की खरीद पर ज्यादा ध्यान दिया तो आलू का कट्टा 400 रुपये उछाल के साथ 12 सौ रुपए तक बिका। आलू के अलावा प्याज सहित अन्य सब्जियों के भाव में भी बढ़ोतरी नजर आई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सब्जी के बड़े विक्रेता अब्दुल कय्यूम राईन का कहना है कि रविवार बंद के कारण सब्जी की सप्लाई लेकर किसान नहीं पहुंचे इसकी वजह से रेट में बढ़ोतरी हुई। सब्जी के अलावा किराने की दुकानों पर आटा, चावल व सूखे दूध की थैली की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। कई ग्राहकों का आरोप है कई दुकानदारों ने मनमर्जी का रेटों पर सामान बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर भी महंगे मिले
कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी मानी जा रहा मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री पर असर रहा। कई ग्राहकों का आरोप है कि नगर के बहुत से दुकानदार लोकल कंपनी का सैनिटाइजर बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, यही हाल मास्क की बिक्री पर भी हो रहा है। सरकार ने मास्क के रेट निर्धारित कर दिए हैं। फिर भी कई दुकानदार 50 रुपये मूल्य तक घटिया क्वालिटी का लोकल बना मास्क बेच रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सभी तरह की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें