फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के दामों में आया उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कोविड-19 को लेकर प्रदेश में शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद खाद्य पदार्थों के दामों में जबरदस्त उछाल आ गया है। व्यापारियों ने माल को स्टॉक करना शुरू कर दिया है। वे लॉकडाउन के चलते खाद्य पदार्थों की कमी बताकर मनमाने दामों पर बिक्री कर रहे है। जिसके चलते बाजार में फुटकर विक्रेता भी ओवर रेट पर बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच खाने-पीने की जरूरी सामग्री भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। रिफाइंड, डालडा घी, सरसों का तेल, दालें, मसालें, चाय की पत्ती पर बेतहाशा महंगाई बढ़ी हहै। जिन वस्तुओं के दाम पिछले सप्ताह 100 रुपये प्रति किलो थे, वे 120 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। सबसे ज्यादा दाम रिफाइंड तेल और दालों पर बढ़े हैं। रिफाइंड के टिन पर करीब 300 रुपये बढ़े हैं। अधिकांश वस्तुओं पर 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की महंगाई देखने को मिल रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से कालाबाजारी रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
नगर के राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, जगदीश चौहान का कहना है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी लॉकडाउन लगने से पहले ही बाजार में खाद्य वस्तुएं महंगी होने लगी हैं। तंबाकू विक्रेताओं ने पान, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू के दाम में भी इजाफा कर दिया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि बाजार में खाद्य वस्तुओं के दाम को नियंत्रित करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जो भी व्यापारी खाद्य पदार्थों को महंगे दामों पर बेचते पाया जाएगा। उसके खिलाफ रिपोर्ट कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें