फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी की टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग को लेकर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते न? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पालिका के अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। नागरिकों ने नेताली सुभाष मार्ग स्थित एलआईसी कार्यालय के पिछले 25 दिन से टूटी पड़ी टंकी की पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग को लेकर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि बार बार अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अमूल्य पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। उधर पालिका के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि मामले के संज्ञान में आने के बाद टूटी पाइप लाइन को ठीक कराने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के अवनी सिंह, अनुज कुमार सिंह, सुधीर कुमार, उमेश कुमार, पंकज माहेश्वरी, संतोष कुमार के नेतृत्व में मुहल्लेवासी एकत्र होकर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि उनके मोहल्ले में 25 दिन से पानी की टंकी का पाइप लाइन टूटी है। कई बार पालिका के अफसरों को ठीक कराने को अवगत कराया गया। लेकिन उनके पास जनता की समस्याओं का निदान कराने को वक्त नहीं है। जिससे लोगों में असंतोष है। जब इस मामले को ईओ के समक्ष रखा गया तो उन्होंने गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित विभाग के जेई और कर्मियों को अविलंब ठीक कर अवगत कराने के निर्देश दिए। ईओ के आदेश पर कर्मियों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें