फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य किट

विज्ञापन
बिजनौर में दिव्यांग परिवारों को खाद्य सामग्री देते सामाजिक संस्था करुणा समाज सेवा संस्थान जन वि - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दिव्यांग परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य किट
विज्ञापन

बिजनौर। सामाजिक संस्था करुणा समाज सेवा संस्थान ने जन विकास समिति, वाराणसी के सहयोग से लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में 200 दिव्यांग परिवारों को खाद्य सामग्री एवं स्वास्थ्य किट प्रदान की।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक फादर पायस फिलिप ने दिव्यांग परिवारों को संकट के समय हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि करुणा समाज सेवा संस्थान प्रथम लॉकडाउन लागू होने के बाद से लगातार दिव्यांग परिवारों, पिछड़ों तथा उपेक्षितों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इस कार्य में कैथलिक डॉयसिस ऑफ बिजनौर तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। संस्था अब तक 30 हजार लोगों को पका हुआ भोजन और 1200 से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर चुकी है। खाद्य सामग्री के एक पैकेट में दस किलो आटा, छह किलो चावल, दो किलो चीनी, दो किलो दाल, एक लीटर तेल, एक किलो नमक, चाय पत्ती और मसाले सम्मिलित हैं। इनके अलावा मास्क, साबुन, सेनेटाइजर, कपड़े धोने का साबुन व डिटर्जेंट पाउडर, टूथपेस्ट, ब्रश इत्यादि स्वच्छता सामग्री सेंट मैरिज चर्च भिक्कावाला सहित विभिन्न चर्चों द्वारा बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें