फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन हर हालत में करें पालन: एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
‘यातायात नियमों का पालन हर हाल में करें’
विज्ञापन

बिजनौर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पम्फलेट बांटे गए। साथ ही यात्री वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 22 से 28 जून तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को पांचवें दिन एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने अपनी टीम के साथ बिजनौर बस अड्डे पर पहुंचकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के सिद्धांत का पालन कर ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। उन्होंने वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी न करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले नियमों का सभी वाहन चालक अध्ययन करें। जिससे दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके और सभी लोग सुरक्षित अपने परिजनों के बीच पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें