फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिनभर कोहरा, शीतलहर चलने से छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में दो दिन से धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को भी कोहरा छाने और शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। जिले में अधिकतम तापमान में दो दिन में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग अगले कुछ दिन कोहरा छाया रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरे दिन दिन धूप नहीं निकली। इसके बाद शाम करीब सात बजे ही घना कोहरा आसमान में छा गया। इसका असर शनिवार सुबह 10 बजे तक रहा। घना कोहरा छाने से हाईवे पर दृष्यता करीब 10 मीटर रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार थम गई। राहगीर रुक-रुककर रूक अपनी मंजिल तक पहुंचे। वहीं पूरे दिन लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सर्दी में सुन्न रहीं। बाइक सवारों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहे।
ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। लेकिन, सर्द हवाओं की वजह से कंपकंपी छूटती रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में गिरावट होगी। इससे सर्दी बढ़ेगी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें