फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुबह और शाम में छाया रहा कोहरा, धूप भी रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज हर रोज करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी कोहरा छाने के हालात बने हुए हैं। मंगलवार को सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाया रहा और दोपहर में धूप निकली। मगर ठंड के चलते धूप भी बेअसर रही और सर्द हवाओं के चलने से लोगों की कंपकंपी बंधी रही। उधर प्रशासन ने आठवीं तक की कक्षाओं के अवकाश को बृहस्पतिवार तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम से कोहरा छाने लगा था। रातभर में कोहरा भयंकर तरीके से छाया रहा। आलम ये हो गया कि सड़कों पर चंद कदमों की दूरी पर भी देखना नामुकिन रहा। खैर, रात बीती लेकिन कोहरा मंगलवार की सुबह तक भी नहीं छंट पाया। मंगलवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। यहां तक कि रात में दो सड़क हादसे कोहरे के चलते हो गए।
उधर मंगलवार को दोपहर धूप निकली तो लोगों को लगा कि सर्दी से राहत मिल जाएगी। मगर सर्द हवाओं के कारण ठंड सताती रही और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम पांच बजे फिर से कोहरा छाने लगा और ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। ठंड का अहसास होने पर लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। सिर्फ वही लोग घरों से बाहर निकले, जिन्हें कोई जरुरी काम था। शाम ढलने के साथ ही शहर से लेकर गांव देहात की सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें