फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में खिली तेज धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरा, दिन में खिली तेज धूप
विज्ञापन

बिजनौर। रोजाना मौसम करवट ले रहा है। रात में सर्दी पड़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा आया। हालांकि जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, कोहरा भी छंट गया और इसके साथ दिन का तापमान भी बढ़कर 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फरवरी आधा से ज्यादा निकल चुका है। फरवरी के पहले सप्ताह की तुलना में अब दिन में रोजाना तेज धूप निकल रही है, जो बदलते मौसम का एहसास करा रही है। हालांकि रात में अभी भी सर्दी ही पड़ रही है। बृहस्पतिवार को मौसम विभाग द्वारा न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बढ़ते धूप के असर से लोगों को गर्म कपड़ों में गर्मी लगने लगी। मौसम विभाग की माने तो अब धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ता जाएगा, वहीं रात के तापमान में भी अगले सप्ताह से बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें