फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे की बूंदों से इंसुलेटर खराब, शहर में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। घने कोहरे और नमी के कारण शहर में मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कोहरे की बूंदों से इंसुलेटर खराब हो गए। वहीं पेड़ों की गीली टहनियां तारों से टकराने के कारण कई जगह फाल्ट हो गए। 132 केवी बिजलीघर से आने 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया था। इसके अलावा 11 केवी, 440 वोल्टेज की लाइनों भी फाल्ट आए। कई मोहल्लों में सुबह साढ़े पांच बजे से दो-ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए उप विद्युत केंद्र आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर हैं। उपभोक्ताओं का लोड ज्यादा होने चक्कर मार्ग का एक विद्युत फीडर बकली बिजलीघर से संचालित कर रखा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार अत्यधिक कोहरा व वातावरण में नमी होने के कारण कई जगह विद्युत खंभों के इंसुलेटरों एवं पेड़ों की गीली टहनियां बिजली लाइनों के संपर्क में आ गईं। इससे कई स्थानों पर फाल्ट होने से कुछ मोहल्लों में तीन से चार घंटे तक भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। भरत विहार फीडर में फाल्ट देर से सही हुआ। सुबह के समय बिजली गुल होने से पानी की मोटरें नहीं चल पाने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा, वहीं ठंड के मौसम में हीटर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से परेशानी और बढ़ गई। उधर एसडीओ ओमकार शर्मा ने बताया कि कोहरे से नमी के कारण इंसुलेटर खराब हो गए थे। फील्ड स्टाफ ने फाल्ट की जांच कर उस कमी को दूर करने का कार्य किया।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें