फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौसम में उतार-चढ़ाव से रात में सता रही सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को दिन में निकली धूप, शाम होते ही बढ़ने लगी सर्दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में निकल रही तेज धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह और रात के समय सर्दी होने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि, सूरज ढलते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा और ठंड का असर दोबारा बढ़ गया। शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों दिनों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम के बदलाव होने से लोगों को सुबह और शाम विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें