चीनी मिल समय से करें किसानों का भुगतान: डीएम
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने मिल अफसरों की बैठक में कहा कि जब तक किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है तब तक कोई चीनी मिल बंद नहीं होने दी जाएगी। कहा कि चीनी मिल किसानों के गन्ना भुगतान कराने की व्यवस्था करें। अपने ग्रुप को गन्ना भुगतान की स्थिति से अवगत कराएं। कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिलाई, बिजनौर, चांदपुर व बरकातपुर चीनी मिलों को भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि ये चीनी मिल गन्ना भुगतान में लगातार पिछड़ रही हैं। गन्ना भुगतान समय से न मिलने पर किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह समेत सभी चीनी मिलों के अफसर मौजूद रहे।