फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र के पेड़ों में सुलग रही आग

Mon, 08 Apr 2019 12:06 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरेवली में हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार रात काबू   पा लिया। आग तो बुझ गई, लेकिन वन में खड़े विशालकाय पेड़ों में लगी आग अब भी सुलग रही है। वनों में चारों ओर धुआं नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में वन्य जीवों ने वनों से निकल    कर आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर लिया है। रविवार को गन्ने के खेतों में गुलदार और हिरन आदि जीव जंतु देखने को मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को हरेवली पंचायत के वन क्षेत्र में आग लग गई थी। हरेवली में करीब 700 बीघा क्षेत्रफल में वन संपदा फैली है। आग ने शाम तक 500 बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल को अपनी चपेट में ले लिया था। प्रधान उदय सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर विभाग के अधिकारियों ने टीम को मौके पर भेज दिया था। टीम ने रात तक किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामप्रधान ने बताया कि वन अभी भी धधक रहे हैं। विशाल पेड़ों के तनों में लगी आग अभी भी सुलग रही है। तेज हवा के चलने पर आग के फिर से फैलने का खतरा बना हुआ है। विमल कुमार, रतन सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि जब वह जंगल में काम करने के लिए   गए तो वहां कई वन्य जीव      दिखाई दिए। हालांकि वन्य जीवों ने किसी के ऊपर हमला नहीं किया गया। रेंजर का कहना है कि वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचेगी और तुरंत उस    पर काबू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें