फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों पर लगे झंडे उतारने पर हुआ विवाद

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट में तहसीलदार का घेराव करते विधायक और उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट में मोहल्ला इमामबाड़ा में बृहस्पतिवार को घरों से झंडो और बैनर उतरवाने पर विवाद हो गया। विधायक मोहम्मद गाजी और उनके समर्थकों कीतहसीलदार से नोकझोंक हो गई।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला इमामबाडे़ में लोगों ने विधायक से बताया कि तहसीलदार सुरेश कुमार ने राजस्व टीम के साथ आकर उनके घरों पर लगे झंडों को हटाने को लेकर कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। लोगों की शिकायत पर विधायक समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक ने तहसीलदार से कहा कि बैनर और झंडों को हटवाने में पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद तहसीलदार बगैर किसी निष्कर्ष के बैरंग लौट गए। इस दौरान एसओ देवपाल सिंह ने लोगों को किसी तरह से शांत किया। तहसीलदार और उनकी टीम को वहां से निकाल कर अपने साथ ले गए। उधर, तहसीलदार सुरेेश कुुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।
बिजनौर में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव  को लेकर रणनीति बनाई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव कर्मियों का डाटाबेस, प्रशिक्षण आदि की तैयारी पूरी है। जोनल एवं  सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी डाटाबेस और उनके प्रशिक्षण की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ईवीएम प्रभारी उप संचालक चकबंदी ने ईवीएम की सभी तैयारी कर ली। डीएम ने कहा कि वाहनों का अधिग्रहण का कार्य किया जाए।  
विज्ञापन

वहीं नजीबाबाद में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने और आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सीओ के नेतृत्व में नजीबाबाद, जलालाबाद, साहनपुर, मंडावली और नांगल में फ्लैग मार्च किया गया।
सीओ रामानंद कुशवाहा, एसएसआई नीरज मलिक, नरेश कुमार, सतीश कुमार के नेतृत्व में सीआईएसएफ के जवानों ने नजीबाबाद में चौक बाजार, कल्लूगंज, मुनीरगंज, डबल फाटक, कृष्णा टाकीज चौराहा, रेलवे स्टेशन तथा जलालाबाद     क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस  दौरान सीओ ने संबंधित पुलिस कर्मियों को विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर हटवाने, असलाह जमा कराने तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। सीओ के नेतृत्व में मंडावली थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह के साथ सीआईएसएफ जवानों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। देरशाम सीआईएसएफ जवानों का जत्था नांगल में पहुंचा। 
थानाध्यक्ष फतेह सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने नांगल क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों   के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स हटाने के अभियान  का जायजा लिया। उन्होंने राजनीतिक दलों से तत्काल   प्रभाव से अपने-अपने होर्डिंग्स बैनर आदि हटवाने, दीवारों पर  किए गए प्रचार को तत्काल साफ कराने को कहा। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी तरह का अनावश्यक चुनाव प्रचार के होर्डिंग्स पाए जाते हैं तो संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें