फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल के चलते स्कूल कालेजो में नहीं गूंजे देश भक्ति के तराने, न ही निकली प्रभातफेरियां

विज्ञापन
धामपुर में पालिका भवन पर ध्वजारोहण करते पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व अन्य। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
स्कूलों और कालेजों में फहराया गया झंडा
विज्ञापन

धामपुर। कोरोनाकाल के चलते स्वाधीनता दिवस के मौके पर शिक्षक और शिक्षिकाओं ने स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान तो किया, लेकिन पहले की तरह से स्कूलों में बच्चों के न आने से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए और न ही प्रभातफेरियां ही निकलीं।
पालिका परिषद भवन पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व ईओ मनोज कुमार ने सदस्यों के साथ झंडा फहराया। धामपुर चीनी मिल भवन पर अधिशासी उपाध्यक्ष एमआर खान ने झंडा फहराया। तहसील में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया और बाद में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील की खाली जमीन में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धामपुर के विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने प्रबंधकीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया। बालिका विद्या मंदिर में रामबाबू सराफ ने ध्वजारोहण किया। गांव चाकरपुर के स्कूल में प्रधान कंचन देवी ने झंडा फहराया। राजपूत विहार स्थित सेवा सदन में वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार यशपाल सिंह परम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गांव बसेड़ा खुर्द स्थित इंटर कालेज में पूर्व प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने झंडा फहराया। एमकेडी स्कूल में प्रधानाचार्य कविता चौहान, राधा इंटर कालेज में प्रबंधक रवि कुमार ने झंडा फहराया। प्रियंका स्कूल में एमडी प्रियंकर राणा, दुर्गा पब्लिक स्कूल में संस्थापक कुंवर निहाल सिंह और शिखर शिशु सदन स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

धामपुर के विद्या मंदिर में ध्वजारोहण के बाद एकत्र अतिथि व शिक्षक।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में झंडा फहराते सराफ रामबाबू व अन्य।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें