फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबाग रामलीला मैदान में सब्जीमंडी शिफ्ट हुई तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीबाग रामलीला मैदान में सब्जीमंडी शिफ्ट हुई तो आंदोलन
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू संगठनों से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने नगीना रोड पर स्थित श्री बाग रामलीला दशहरा बाग में सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के प्रयास की आलोचना कर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह को ज्ञाप सौंप निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संज्ञान में आया है कि श्री बाग रामलीला कमेटी के कुछ स्वार्थी सदस्य गुपचुप तरीके से मैदान को सब्जी मंडी एसोसिएशन के लोगों से सांठगांठ कर अनुबंध के आधार पर शिफ्ट कराने के प्रयास में है। जो अनुचित है। सब्जी मंडी को रामलीला मैदान में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी से आरोपियों के मंसूबों को ध्वस्त करने की मांग की है। चेताया कि मांग नहीं मानी तो आंदोलन होगा। इस बाबत समाज के लोगों ने रविवार को दोबारा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में डॉक्टर एनपी सिंह, विजयपाल सिंह, मनोज चौहान, भूपेंद्र सिंह बाटा , एसके राजपूत, राज बहादुर सिंह, चंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह, रामकुमार सिंह, नागेंद्र सिंह , विजयपाल सिंह, सुनील कुमार रहे। उप जिलाधिकारी ने जांच कर समस्या का निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें