फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ब्लैक बेल्ट के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

नजीबाबाद। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रशिक्षण शिविर में ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट का बेहतर प्रदर्शन किया। शिविर में पांच खिलाड़ियों को चयन ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट के लिए हुआ।
एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत की देखरेख में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ताइक्वांडो की राशि प्रजापति, साक्षी शर्मा, वंशिका पाल, निशांत सिंह, हिमांशु पाल को ब्लैक बेल्ट के लिए चयन किया गया। इसके बाद शिविर में आयोजित कलर बेल्ट की परीक्षा में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें खिलाड़ी भानू कुमार, कृषा राजपूत ने येलो बेल्ट, शिवानी सिंह ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। शिविर में जिले से 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पीवी आर्य ने कहा कि खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यास ही उन्हें श्रेष्ठ खिलाड़ी बनाता है। मुख्य कोच राजू राजपूत ने खिलाड़ियों से ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में राहुल, वंशिका चौहान, मैत्री का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें