अफजलगढ़। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के वक्त सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। मानियावाला गांव निवासी चार महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लेखपाल शक्ति कुमार, योगेन्द्र व जितेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव आलमपुर गावंड़ी निवासी जयवीर सिंह ने पैमाइश के लिए शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम के आदेश पर चार जनवरी को ग्राम फजलाबाद परमानंदपुर मानियावाला में पैमाइश के लिए गए। वहां पर पिलर लगे हुए थे।
आरोप है कि मानियावाला निवासी शकील पुत्र खलील, मेहरुनिशा पत्नी जाकिर, फूलजहां पत्नी शाकिर, नौशबा पत्नी अकील अहमद और कौशर उर्फ गुड्डो ने वहां लगे पिलर उखाड़ दिए। साथ ही राजस्व विभाग की टीम के साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि लेखपालों की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद