फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच माह, छह फीडर, आठ करोड़ की बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजवीर चौैधरी
विज्ञापन

बिजनौर। विभागीय सख्ती और विद्युत लाइनों में बदलाव के बावजूद लाइन लॉस (बिजली चोरी) 25 से 30 प्रतिशत चल रहा है। बिजनौर शहर के छह फीडर इसमें सबसे आगे हैं। इन फीडरों पर अप्रैल से अगस्त 2026 तक पांच माह में लगभग आठ करोड़ 30 लाख रुपये का लाइन लॉस हुआ है। इसके अलावा किरतपुर, चांदपुर व नूरपुर डिविजन में भी करोड़ों रुपये का लाइन लॉस (बिजली चोरी) हो रहा है।
बिजनौर सर्किल में विभिन्न श्रेणी के करीब चार लाख उपभोक्ता हैं। बिजली विभाग के सामने लाइन लॉस को कम करना बड़ी चुनौती है, हालांकि इससे निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में बिजनौर सर्किल के 300 से ज्यादा फीडरों में से अधिक लाइन लॉस वाले 17 फीडरों को चिह्नित किया गया। प्रत्येक के लिए जेई को नोडल नियुक्त कर लाइन लॉस को घटाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। अन्य अधिकारी भी चिह्नित क्षेत्रों में सुबह-शाम चेकिंग के लिए जाएंगे। विजिलेंस को भी इन क्षेत्रों में सक्रिय किया गया है। मोहल्लों में ड्रोन उड़ाकर भी कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन


बिजनौर विद्युत डिविजन के ज्यादा लाइन लॉस के फीडर
बिजलीघर - फीडर - बिजली चोरी (अप्रैल-अगस्त 2026)

आवास विकास बिजलीघर - फीडर टाउन 1 - 1.70 करोड़

आवास विकास बिजलीघर - फीडर टाउन 2 - 2.57 करोड़
बुखारा बिजलीघर - फीडर टाउन 1 - 1.80 करोड़

बुखारा बिजलीघर - फीडर टाउन 3 - 1.96 करोड़

गंज बिजलीघर - फीडर पृथ्वीपुर - 0.27 करोड़
-
किरतपुर डिविजन के ज्यादा लाइन लॉस के फीडर
शादीपुर बिजलीघर के फीडर - हकीकतपुर
शादीपुर बिजलीघर के फीडर - बरूकी टाउन
फजलपुर बिजलीघर के फीडर - गंजालपुर
छितावर बिजलीघर के फीडर - शाहपुर रतन
-
चांदपुर विद्युत डिविजन के ज्यादा लाइन लॉस के फीडर
जलीलपुर बिजलीघर के फीडर - बीरखेड़ा
बास्टा बिजलीघर के फीडर - शादीपुर
स्याऊ बिजलीघर के फीडर - रौनिया
चांदपुर बिजलीघर का फीडर टाउन -4
-
चांदपुर द्वितीय (नूरपुर) डिविजन के ज्यादा लाइन लॉस के फीडर
नूरपुर बिजलीघर के फीडर -टाउन 3
नूरपुर बिजलीघर के फीडर -मिठाई
हल्दौर बिजलीघर के फीडर - हल्दौर टाउन
रहटा बिलौच बिजलीघर के फीडर - बेर
-
वर्जन
बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि छह फीडर पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस हो रहा है। आठ करोड़ रुपये की बिजली चोरी राजस्व हानि हो रही है। इसे कम करने के लिए डोर टू डोर उपभोक्ताओं के मीटरों व कटिया आदि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



बिजनौर सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि लाइन लॉस कम करने के अवर अभियंताओं को प्रति फीडर का नोडल बनाया गया है। विद्युत विजिलेंस एवं विभागीय टीम विशेष चेकिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें