फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 साल से ऊपर के पांच लाख लोगों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 50 साल से ऊपर के पांच लाख लोगों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 50 साल से ऊपर के करीब पांच लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक्शन प्लान बना रहा है। जरूरत के हिसाब से ग्राम पंचायत स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। शुरुआती दौर में जनपद के करीब 14 हजार अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को इस टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एक दिन में 100 लोगों का टीकाकरण होगा और प्रत्येक व्यक्ति को 28 दिन में दो डोज दी जाएंगी।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन कोरोना से पार करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहा है। जनपद में जनवरी के अंत तक कोरोना वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। इसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन भंडार कक्ष में कड़ी निगरानी में कोल्ड चेन में रखा जाएगा। वैक्सीन कड़ी पहरेदारी में रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और निजी स्तर के अस्पतालों में काम करने वाले करीब 14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सुरक्षित टीकाकरण के लिए जिले भर के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में तीन चरणों में कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। शुरुआत में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों से होगी। इसके अलावा 50 साल से ऊपर वाले लगभग पांच लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगेगा। उन्होंने बताया कि एक दिन में 100 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन 28 दिन के भीतर दो डोज दी जाएंगी। ये दोनों डोज हर नागरिक को मिलेंगी। इसे लेकर स्टाफ के साथ विचार विमर्श किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर टीकाकरण होगा। जरूरत के हिसाब से टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें