फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

नहटौर। ड्यूटी खत्म होने से पहले ही घर जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्सक सहित पांच कर्मचारियों का एक दिन की तनख्वाह रोकने का आदेश जारी किया गया है। सभी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। चिकित्सा अधिकारी ने लापरवाही बरतने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी गुरुचरण सिंह शुक्रवार को करीब तीन बजे निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में उपस्थिति लगाने के बाद कुछ चिकित्सक व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिकित्सक मोहित कुमार, फार्मेसिस्ट शुजाउद्दीन, अकील अहमद वार्ड ब्वाय शुभम राजन, दाई गोहरजहां अनुपस्थित मिले। अस्पताल का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक का है। यह सभी ड्यूटी खत्म होने से पहले ही अस्पताल से चले गए थे। उन्होंने एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश जारी करते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। अस्पताल में मौजूद दीपक कुमार, जावेद अहमद, नसीम अहमद, शादाब आदि का कहना है कि ज्यादातर चिकित्सक समय से पहले चले जाते हैं और मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें