फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में पांच पशु चोर पकड़े दो आरोपियों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक कटिया, एक पिकअप, दो तमंचे, दो चाकू और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दायम नंगला निवासी राधेश्याम ने तहरीर देकर बताया था कि 26 जून की रात उनकी पशुशाला से दो भैंस और एक कटिया चोरी कर ली गई थी। इसी रात गांव के प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलिंडर भी चोरी कर लिया गया था। रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नहटौर मार्ग पर महमूदपुर के पास बंद पड़े भट्ठे पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में नसीम उर्फ लंबू निवासी हाल कांच का पुल थाना लिसाड़ी गेट मेरठ और रईस उर्फ भूरा निवासी हाल कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी गुलफाम उर्फ छोटे निवासी ग्राम मुंडाला थाना कोतवाली शहर, राहुल प्रजापति निवासी ग्राम पूरनपुर गढ़ी थाना नजीबाबाद, शफीक निवासी मोहल्ला कस्साबान थाना किरतपुर को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक देश दीपक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य पशु चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें