फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुठभेड़ में पांच पशु चोर गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। गोली लगन से एक पशु चोर और एक दरोगा घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक रवि तोमर और उपनिरीक्षक आशीष पूनिया के साथ इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पशु चोरों से उनकी मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पशु चोर तनजीम उर्फ भूरा के पैर और दरोगा आशीष पुनिया बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों पशु तस्करों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए पशु चोरों में तंजीम उर्फ भूरा पुत्र मुन्ने निवासी उमरी थाना कोतवाली देहात हाल निवासी बी 141 गली नंबर 7 सुभाष बिहार नॉर्थ गोंडा चौक थाना भजनपुरा दिल्ली, मोहम्मद अनस पुत्र तौकीर, अस्सद उर्फ असद पुत्र सुलेमान, आदिल पुत्र अलाउद्दीन निवासीगण बी 22 राम गली नंबर 01 सुभाष मोहल्ला नार्थ गोंडा थाना भजनपुरा दिल्ली और शुऐब पुत्र रफीक निवासी विजय पार्क सी 12 गली नंबर 18 थाना भजनपुरा दिल्ली बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 67 हजार रुपये बरामद किए हैं। इन सभी पर थाना कोतवाली देहात सहित कई थानों के दर्जनों मुकदमे विचाराधीन हैं। इन लोगों ने उमरी बरूकी, गारबपुर व लालपुर से कई भैंस चोरी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें