फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला चारा खाने से पांच पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला चारा खाने से पांच पशुओं की मौत
विज्ञापन

गजरौला शिव(बिजनौर)। गजरौला अचपल में शनिवार रात एक किसान के पांच पशुओं की जहरीला चारा खाने से मौत हो गई। रात में ही गांव पहुंची चिकित्सकों की टीम ने चार पशुओं का इलाज कर बचा लिया गया। किसान ने गांव के ही एक युवक पर पशुओं को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गजरौला अचपल निवासी किसान रघुवीर सिंह पशु पालकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने अपने घेर में पशु पाल रखे हैं। शनिवार रात लगभग नौ बजे अपने पशुओं को चारा खिलाकर गांव में कहीं बैठने चला गया, कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तो उसके पशुओं की हालत खराब थी। परिवार के लोगों ने रात में ही गांव के पशु चिकित्सालय में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी मौसम चौधरी को पशुओं के बीमार होने की जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी अपनी टीम के साथ रात में ही रघुवीर सिंह की घर पहुंचे और उन्होंने पशुओं का इलाज करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक गाय, तीन कटरों व एक भैंस की मौत हो गई, जबकि चार पशुओं को बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने बीमार पशुओं का फिर से उपचार किया। उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा.विनोद कुमार पाल, डा.शिवकुमार गंगवार व पशुधन प्रसार अधिकारी मौसम चौधरी ने बताया कि जहरीला चारा खाने से पांच पशुओं की मौत हुई है, जबकि चार पशुओं को उपचार देकर बचा लिया गया। मरे पशुओं का पोस्टमार्टम करके बिसरा सैंपल जांच को भेजे गए हैं। पीड़ित किसान ने गांव गजरौला शिव निवासी अजहर पर चारा में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें