फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों को जारी नहीं होगा फिटनेस प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों को जारी नहीं होगा फिटनेस प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों को एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। सभी वाहनों को रिफ्लेक्टर लगवाने अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में कोहरा आने के कारण विजिबिलिटी कम होने पर भी रिफ्लेक्टर लगे वाहनों पर लाइट लगने से पता चल जाता है। रिफ्लेक्टर न लगे वाहनों पर कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग से उसी वाहन को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होगा जिस पर रिफ्लेक्टर लगे होंगे। एआरटीओ कार्यालय में करीब पांच लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब तीन लाख 40 हजार दोपहिया वाहन और शेष चार पहिया, ऑटो एवं ई-रिक्शा आदि शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय बिजनौर से जनपद के सभी वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। आरआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आजकल आने वाले कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए शासन ने बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिस वाहन संचालक को फिटनेस करानी है उसे इससे पूर्व अपने वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाकर ही एआरटीओ कार्यालय आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें