बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गांव दत्तियाना में गोली लगने से मरे रूपेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना में दो भाइयों की छिना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली में बड़े भाई की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।
चांदपुर थाने के जलीलपुर क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी अशोक कुमार के पास दुनाली लाइसेंसी बंदूक है। सोमवार की रात दो भाईयों की छीना झपटी में अचानक चली गोली में बड़े भाई की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा ब्रजवीर उर्फ रेनू उसकी लाइसेंसी बंदूक में कारतूस भरकर खेत पर ले जाने की जिद कर रहा था। बड़ा बेटा रुपेंद्र मना करने लगा। बंदूक की छिना झपटी में गोली चल गई । गोली रुपेंद्र के पेट में लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल रुपेंद्र को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। रूपेंद्र की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ब्रजवीर के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज की है।