फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में तमंचे से की फायरिंग, निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की खुशी में फायरिंग, जुलूस निकाला
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। जीत का जश्न मना रहे प्रधान के पुत्र ने तमंचे से जमकर फायरिंग की। भीड़ के साथ जुलूस भी निकाला। दो गांवों में इस मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने प्रधान के पुत्र को तमंचे के साथ पकड़ लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। चांदपुर के ग्राम बास्टा में भी जीत का जश्न मनाने पर 60 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगनवाला में सोमवार शाम प्रधान बनीं नसीम की पत्नी अनीसा की जीत की खुशी में गांव में बड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस में भारी भीड़ रही। लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। आरोप है कि प्रधान पुत्र दिलशाद ने तमंचे से खूब फायरिंग की। गांव में जुलूस भी निकाला गया। इस मामले में प्रधान के बेटे दिलशाद, टिल्लू, तसलीम, नौशाद समेत 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमे दस लोगों को नामजद किया गया है। दिलशाद को तमंचे सहित पकड़ लिया गया है। पुलिस प्रधानपति समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव के लोगों का आरोप है कि प्रधान पुत्र ने वोट न देने वालों व दूसरे प्रत्याशियों का चुनाव लड़ाने वालों को खूब हड़काया और सबक सिखाने की भी धमकी दी। ये लोग भी डरे हुए हैं। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर भोगी में नवनिर्वाचित प्रधान दुष्यंत कोठारी के समर्थकों ने जीत की खुशी में जुलूस निकाला। उनके जुलूस में भीड़ रही। कोरोना महामारी एक्ट के नियमों का पालन नहीं किया गया। जुलूस की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी गई। ग्राम प्रधान दुष्यंत कोठारी, वीरेंद्र, विवेक, अमित समेत 44 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्राम प्रधान सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है।
चांदपुर के गांव बास्टा से प्रधान पद के लिए शबाना पत्नी असलम विजयी घोषित हुई हैं। मंगलवार को प्रधान पद की जीत की खुशी में नवनिर्वाचित प्रधान पति असलम अपने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मना रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानपति के साथ खड़े 60 लोगों को महामारी के चलते सोशल डिस्टेसिंग का महत्व बताते हुए जनपद में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया तथा एक दूसरे से प्रर्याप्त दूरी बनाकर खड़े होने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कोविड महामारी के बारे में बताकर सोशल डिस्टेसिंग बनाने को कहा तो सभी लोग एक राय होकर शासन प्रशासन के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए पुलिस वालों पर हमलावर होने लगे। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। अन्य लोग वहां से भाग गए। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता असलम, अशरफ, अकरम, नाजिम, शब्बू निवासीग बास्टा बताया। पकड़े गए लोगों ने पूछने पर भागने वालों में अनस, भूरा, अरमान निवासी बास्टा बताया। पुलिस ने प्रधानपति असलम सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए करीब 60 लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें