फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर आतिशबाजी व सामान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आतिशबाजी की फैक्टरी में आग लगने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर आतिशबाजी व आतिशबाजी बनाने के सामान के साथ गोदाम स्वामी को दबोचा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव फतेहपुर नौआबाद व जोधूवाला मार्ग पर एक पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौत हुई थी व चार झुलस गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस आसपास के मकानों पर नजर रख रही है। शनिवार को पुलिस ने जिस फैक्टरी में आग लगी थी, उसके बराबर के गोदाम में छापा मारकर आतिशबाजी बरामद की। मकान के दो कमरों में आतिशबाजी बनान का सामान भरा मिला। 18 बोरे पटाखे से भरे थे। 89 गत्ते के डिब्बे में विस्फोटक बारूद भरा था। सुरक्षा के लिहाज से कोई उपकरण मौके पर नहीं मिला हैं। पुलिस ने इरशाद कालोनी निवासी सलाउददीन उर्फ पप्पू को अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने में दबोचा है। सलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि त्योहार के लिए यह आतिशबाजी तैयार की जाती है। हल्का दरोगा धमेंद्र पंवार की ओर से विस्फोटक अधिनियम में सलाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
----
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी दबोचा
बिजनौर। एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर बाग में ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी का दबोच लिया है। शनिवार को बिजनौर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी फैजी नाम का युवक उसकी 15 साल की बेटी को बहला फुसलाकर आठ अप्रैल को बाग में ले गया व किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में किशोरी बाग में पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी फैजी का दबोच लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें