फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आबादी से दूर होगा पटाखों का भंडारण, देर रात नहीं होगी आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और आतिशबाजी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पटाखों का भंडारण आबादी से दूर होगा जबकि, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें सुरक्षित स्थान पर बनाई जाएंगी। दुकानों में ज्वलनशील सामग्री नहीं रखी जाएगी। दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी अनिवार्य है। दुकानों में अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, दुकानों के आसपास 15 मीटर के दायरे में आग जलाना और धूम्रपान करने पर रोक लगाई है। आतिशबाजी की दुकानों में अधिकृत उत्पाद ही बेचने एवं दुकान का संचालन लाइसेंसधारी व्यक्ति की निगरानी में करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दुकानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, कर्मचारियों को आतिशबाजी के सुरक्षित रखरखाव और उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें