फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुलेट से छोड़े पटाखे, पुलिस ने काटा 11500 रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। पटाखा फोड़ते हुए पकड़ में आई बुलेट मोटरसाइकिल का 11500 रुपये का ऑनलाइन चालान कर पुलिस ने बुलेट चालक को कड़ा सबक सिखा दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने बुलेट भी थाने भिजवा दी।
विज्ञापन

बुलेट मोटरसाइकिल से मॉडिफाई साइलेंसर के द्वारा पटाखा फोड़कर नगर में दहशत फैला रहे बुलेट चालकों की इस हरकत से पुलिस व आमजन काफी परेशान चल रहे हैं। रविवार की शाम एक युवक नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर काफी देर तक बुलेट के द्वारा तेज पटाखा बजाते हुए नगर में दहशत फैलाने का काम कर रहा था।
इसी दौरान यह बुलेट जैसे ही गांधी मूर्ति के निकट केनरा बैंक के पास पहुंची तो सामने से थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पैदल गश्त करता हुआ आ गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने बुलेट को चालक सहित मौके पर पकड़ लिया। बाद में थाना अध्यक्ष ने बुलेट चालक को सबक सिखाते हुए बुलेट का 11500 का ऑनलाइन चालान कराते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा बुलेट को थाने खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें