फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में कपड़ा कारोबारी को सवा करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
नजीबाबाद के प्रतिष्ठान से जला कपड़ा निकलवाते अग्निशमन अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। बाजार कल्लूगंज क्षेत्र में दास इंपोरियम कपड़ा प्रतिष्ठान पर हुए भीषण अग्निकांड में करीब सवा करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रतिष्ठान स्वामी ने अग्निशमन विभाग को नुकसान की जानकारी दी। अग्निशमन दल ने रात्रि 10 बजे आग पर काबू पाने के बाद सवेरे तक सुलगते कपड़ा अवशेष बुझाने में कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए अग्निकांड के बाद डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह, एसपी आरए संजय कुमार, एडीएम वीके गौड़, एसडीएम नगीना घनश्याम वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने देर रात मौजूद रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा, एफएसओ नजीबाबाद केएस जादौन के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बुलाए गए एक दर्जन दमकल वाहनों ने भीषण आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय तथा आसपास के क्षेत्रों से आए पुलिस कर्मियों ने आग को काबू में करने और भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत की। अग्निशमन विभाग के अनुसार शोरूम पर रखे लाखों के कपड़े का इंश्योरेंस नहीं था।
सीओ ने रेस्क्यू अभियान पर रखी निगाह
नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने देर रात इलाहाबाद से लौटते ही दमकल विभाग के नेतृत्व में चल रहे रेस्क्यू अभियान का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों ने आग का गोला बने दास इंपोरियम प्रतिष्ठान के ऊपरी गोदाम में हजारों अधजले कपड़ों से उठने वाले धुंए को रोकने के लिए पड़ोसी अन्नू इंपोरियम प्रतिष्ठान की दीवार काटकर अधजले कपड़ों को प्रात: 10 बजे तक कड़ी मेहनत कर प्रतिष्ठान से बाहर कराया।
विज्ञापन

अग्निकांड में राख हुआ यह सामान
नजीबाबाद। अग्निकांड में कपड़ा प्रतिष्ठान स्वामी रिंकू सिंह ने भवन सहित सवा करोड़ रुपए का नुकसान होने की अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। जिसमें कम्प्यूटर, लैपटॉप, एलईडी, कैमरे, एसी, जनरेटर, कीमती कपड़े और फर्नीचर के साथ 10 हजार रुपए की नकदी राख होने की जानकारी दी गई है।
कपड़ा प्रतिष्ठान पर नहीं थे अग्निसुरक्षा उपकरण
नजीबाबाद। अग्निशमन विभाग का दावा है कि भीषण अग्निकांड की चपेट में आए कपड़ा शोरूम में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। विभाग प्रतिष्ठान स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि अधिकांश कारोबारियों ने संकरे बाजारों में अग्निकांड जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं जुटाईं हैं। कल्लूगंज क्षेत्र में ही बाजार में ज्वलनशील पदार्थ का एक गोदाम बताया जाता है।
जान जोखिम में डालकर आसपास के प्रतिष्ठानों को बचाया
नजीबाबाद। आग की लपटों ने दास इंपोरियम के बराबर के अन्नू इंपोरियम कपड़ा प्रतिष्ठान और सामने आनंद साड़ीज प्रतिष्ठान को भी चपेट में ले लिया था। स्थानीय पुलिस और तरुण अग्रवाल, विवेक गुप्ता, सुमित, गौरव, सागर, वंश, पारस, निखिल, लवली, अमित, अंकुर, वरुण सहित कई युवकों ने जान जोखिम में डालकर सबमर्सिबल पंपों के माध्यम से लगातार पानी की बौछार कर प्रतिष्ठानों को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें