फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि

Fri, 15 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड स्टेशन पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में सात दशक पूर्व मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घासुमन अर्पित करने के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग कार्यालय पर बृहस्पतिवार सुबह एफएसओ अनिल कौशिक की उपस्थिति में श्रद्घांजलि सभा आयोजित हुई। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एफएसओ अनिल कौशिक, फायरमैन योगेश कुमार एवं अन्य अग्निशमन कर्मियों ने मुंबई में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घांजलि दी।
उन्होंने सीओ संजय राय एवं गणमान्य व्यक्तियों को पिन फ्लेग लगाए। उन्होंने इस वर्ष की थीम - आग की दुर्घटनाएं रोकें, देश की प्रगति में भागी बनें... की जानकारी दी। अभियान के पहले दिन विभागीय कर्मचारियों ने आग एवं अन्य आपदाओं से बचाव के प्रयासों के लिए आवश्यक प्रचार सामग्री वितरित की। अभियान में कई दमकलकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें