फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर की खोई में लगी आग से दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
बढ़ापुर में गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किरतपुर। गन्ना क्रेशर में फैली खोई में बुधवार दोपहर आग लग गई। दिन में चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड पर शान खांडसारी उघोग स्थित है। इसे तुफ़ैज अहमद चला रहे हैं। बुधवार दोपहर क्रेशर की तीन भट्टियों के पास एकत्र खोई में अचानक आग लग गई। दिन में चल रही तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में खोई धू-धूकर जलने लगी। हालांकि लेबर न मिलने के कारण क्रेशर पिछले तीन दिन से बंद कर रखा है। आग लगने के बाद किसी ने एसडीएम नजीबाबाद को आग लगने की सूचना दी। एसडीएम परमानंद झा ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। क्रेशर संचालक तुफैज अहमद भी मौके पर पंहुचे। क्रेशर संचालन तुफैज अहमद का कहना है कि आग लगने से दो लाख की खोई का नुकसान हो गया है।
गेहूं की फसल जलकर राख
बढ़ापुर। बढ़ापुर निजी बस स्टैंड व नकटा नदी पुल के समीप कृषि भूमि पर कस्बे के मोहल्ला सत्तीयान निवासी होरी सिंह ने गेहूं की फसल लगा रखी है। बुधवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग में होरी सिंह की करीब आधा बीघा गेंहू की फसल जल गई। सही समय पर आग पर नियंत्रण पा लेने पर पास के खेतों में खड़ी दूसरे किसानों की गेहूं व गन्ने की फसल जलने से बच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें