विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, हादसा टला
अफजलगढ़। गांव दुलीचंदपुर में देर शाम एक मोहल्ले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई काफी देर तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। गनीमत रही विद्युत ट्रांसफार्मर फटा नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
गांव निवासी मनोज कुमार, निहाल सिंह, ऊदल सिंह, रामकुंवर सिंह, मुन्ने सिंह, लाल सिंह, जसवंत सिंह आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उनके मोहल्ले में विद्युत खंभे पर रखे 10 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगी देख ग्रामीणों ने अपने अपने घरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी। काफी देर तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। रात को ही ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना विद्युत निगम को दी गई।
विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से पूरी रात मोहल्ले की बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने निगम से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत निगम के जेई ने शीघ्र ग्रामीणों की समस्या के समाधान की बात कही है। संवाद