फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूवाला वन में छठे दिन भी आग का कहर जारी

विज्ञापन
हरेवली के साहूवाला रेंज के वनों में छठें दिन भी लगी आग। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
साहूवाला वन में छठे दिन भी आग का कहर जारी
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को छठे दिन भी वनों में आग का कहर जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास नहीं कर रहे है। कहा कि आग का कहर जारी रहा तो उनकी फसलें आग के लगने से बर्बाद हो जाएंगे। वनों से सटे गांवों में वनों में उठने वाले धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से वनों में लगी आग पर काबू पाने की मांग की है।
क्षेत्र के मुनेश कुमार, सत्येंद्र सिंह, कमल सिंह, रामपाल सिंह, आनंद सिंह का कहना है कि छह दिन से आग लगी है। पर विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनके पास आग पर काबू पाने को संसाधनों का टोटा है। स्टाफ कम है। लोगों को आशंका है कि वनों से सटे खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि किसानों ने फसलों को आग से बचाने को खेतों में डेरा डाल रखा है। आग ने अब तक करीब 12 किलोमीटर वन एरिया की वन संपदा को जलाकर राख कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उनके द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता का उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है।
कंजरवेटर ने डीएफओ डीएफओ को दिए काबू पाने के निर्देश
वन विभाग के मुरादाबाद के कंजरवेटर विजय सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे अब संज्ञान में आने के बाद बिजनौर डीएफओं को निर्देशित करते है कि जल्द ही वनों में लगी आग पर काबू पाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें