नजीबाबाद। सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे साहनपुर के ईदगाह के पास स्थित रईस अहमद के टैंट के गोदाम में आग लग गई। पड़ोसी ने टैंट स्वामी को घटना की सूचना दी। टैंट स्वामी, क्षेत्रवासी और अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं है। टैंट स्वामी का कहना है कि किसी ने रंजिश में गोदाम में आग लगाई।
विधायक तसलीम अहमद ने घटनास्थल पर पहुंचकर टैंट स्वामी का ढांढस बंधाया। टैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मो.अख्तर, सलीम अहमद, सुभाष धवन, लड्डन खां, इकबाल, साबिर, मुकीम, मनोज और अनीस अहमद भी मौके पर पहुंचे।
बेटियों के दहेज का सामान जला
टैंट स्वामी रईस अहमद की दो बेटियों की हाल ही में शादी होनी थी। बेटियों के दहेज का सामान गोदाम में रखा था। लाखों रुपये के मूल्य का दहेज सामान आग में जलकर राख हो गया।